मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,छः घायल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार शाम करीब चार बजे मितौली थाना क्षेत्रन्तर्गत कस्ता–भीखमपुर मार्ग पर लालपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को बचाने के प्रयास में दो बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह मार्ग दुर्घटना हुई। हादसे में बाइक पर सवार 25 वर्षीय मनदीप कुमार पुत्र मुल्ले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे अनूप (25) एवं सालिक (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।तथा कस्ता की तरफ जा रही दूसरी बाइक पर बैठे सरोज व उनकी पत्नी पूनम तथा जूली एवम 5 साल का बच्चा भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक मनदीप एवं दोनों घायल व्यक्ति थाना मितौली क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों बाइक सवार गांव से बिरामपुर बाजार जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी महेश पाठक मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीएचसी मितौली पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *