Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर खीरी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह नायाब ए यूनीक जर्नी ने शिक्षा, संवेदना, संस्कृति और आधुनिक सोच का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। 13 एवं 14 दिसंबर को आयोजित इस भव्य आयोजन में परविंदर सिंह (यू.पी.स्टेट माइनोरिटी कमीशन) एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीमती पूनम ढिल्लो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सरदार जसमीत सिंह अजमानी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती हरविंदर कौर, डायरेक्टर ब्रह्मजीत अजमानी, प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।13 दिसंबर को कक्षा 1 से 5 एवं अजमानी किडजी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी रंग-बिरंगी एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से समारोह की शानदार शुरुआत की। इस अवसर पर अजमानी किडजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘मोबाइल वाला बंदर’कार्यक्रम ने मोबाइल की बढ़ती लत पर प्रभावशाली संदेश दिया। वही ‘हौसलों की उड़ान’ ने आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान को दर्शाया। देशभक्ति से ओतप्रोत अवर प्राइड जवान और किसान’ प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही आसरा तथा आकर्षक टॉलीवुड डांस ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर श्री ब्रह्मदीप अजमानी द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई,जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों सह शैक्षणिक गतिविधियों, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की विस्तृत जानकारी दी गई।14 दिसंबर को कक्षा 6 से 12 के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों और सशक्त विषयों को मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। फीड द नीड़ ने सेवा और मानवता का संदेश दिया,’आसरा-एक मुस्कान’ ने करुणा और संवेदनशीलता को उजागर किया, जबकि ’नारी-एक रूप अनेक’ने नारी शक्ति के विविध स्वरूपों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की। इसके अतिरिक्त देश भक्ति एवं सांस्कृतिक नृत्य,जोशीला भांगड़ा, आधुनिक रोबोट डांस, पारंपरिक घूमर, भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियां एवं रंगीन बॉलीवुड नाइट समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे। प्रत्येक प्रस्तुति में कार्यक्रम की थीम ए यूनीक जर्नी स्पष्ट रूप से झलकती रही।मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम ढिल्लों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, मंच अनुशासन एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय के चेयरमैन सरदार जसमीत सिंह अजमानी ने विद्यालय की निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वही मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती हरविंदर कौर, डायरेक्टर ब्रह्मदीप अजमानी एवं प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।समारोह का समापन उत्साह, उल्लास और अविस्मरणीय पलों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों के मन में एक नायाब और प्रेरणादायक यात्रा की अमिट स्मृति छोड़ दी।