Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: थाना इटवा के सभागार में सोमवार को क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश एवं थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर विचार करना रहा। बैठक के दौरान सड़क पर अतिक्रमण, मार्गों पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना नंबर व कागजात के वाहनों का संचालन, सड़क की पटरियों पर ठेला लगाने की समस्या सहित दुकानों व आवासों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने नालियों के पीछे निर्धारित स्थान पर ठेला व गाड़ियां लगाने पर सहमति जताई। साथ ही इटवा को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सीओ व थाना प्रभारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।