Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कृषि विज्ञान केंद्र, कौशांबी परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 दिसंबर 2025) के प्रथम दिन स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के समस्त वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. अमित, डॉ. मीनाक्षी सहित केंद्र के अन्य वैज्ञानिक, स्टाफ सदस्य एवं कृषि सखी उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी गई।