Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखीमपुर के एक होटल के सभागार में शहर की प्रतिष्ठित ज्वेलर्स फर्म शीतल ज्वेलर्स द्वारा किसना डायमंड ज्वैलरी द्वारा चलाए जा रहे शॉप एंड विन फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अजय मिश्रा टैनी भूतपूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार रहे।कार्यकम का शुभारंभ हरि श्याम गुप्ता व वेदांत गुप्ता द्वारा अतिथियों को माल्यर्पण व पुष्प गुच्छ देकर किया गया व सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस लकी ड्रा में विजेता दलजीत सिंह रहे जो की पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर के निवासी है जिनको मुख्य अतिथि अजय मिश्र टेनी द्वारा पारदर्शिता से ड्रा निकाल कर विजेता घोषित किया गया और इनाम के तौर पर स्कूटी की चाभी व बधाई देकर शुभकामनाएं दी।सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शीतल ज्वेलर्स से अपनी बेटी की शादी के लिए किसना कंपनी की ज्वैलरी खरीदी थी जिसमे उन्हें पांच लकी ड्रा के कूपन दिए गए थे जिसमें यह पुरस्कार उनको मिला है जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं करी थी।इस कार्यक्रम का सफल संचालन राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।किसना डायमंड ज्वेलरी के सेल्स सेल्स मैनेजर गौतम यादव, स्टेट हेड विनय कुमार तिवारी ,रीजनल सेल्स हेड कमल नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से स्कूटी विजेता को बधाई दी एवं उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया एवं आए हुए अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव,नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता का विशेष आभार प्रकट किया।