Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शहर के प्रतिष्ठित विलोबी मैदान में नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन–2) के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं।
मंच संचालन समाजसेवी राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता
द्वारिकापुरी थंडर बनाम घोसियाना 11
घोसियाना 11 ने यह मुकाबला 2 विकेट से जीता।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – इसराज
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – विश्वजीत
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – तुषार
मैन ऑफ द मैच – अतुल कुमार
जेसीआई 11 बनाम अनस वॉरियर्स
जेसीआई 11 ने मैच 7 विकेट से अपने नाम किया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – सौरभ
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – तुषार
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – हर्ष
मैन ऑफ द मैच – वीर सिंह
नगर पालिका बनाम जलकल 11
नगर पालिका ने यह मैच 41 रन से जीता।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – अनिरुद्ध त्रिपाठी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – मुनेंद्र
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – अभिषेक
मैन ऑफ द मैच – देवाशीष मुखर्जी
फायरबोल्ट बनाम हंटर 11
हंटर 11 ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – राहुल अवस्थी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – साहिल
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – विपिन
मैन ऑफ द मैच – मोहित
कबड्डी प्रतियोगिता
बालिका वर्ग में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में चौहान क्लब ने नगर पंचायत निघासन को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।bबालक वर्ग में 22 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 8 टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अविनाश जी, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष श्री कपिल श्रीवास्तव, अनस (ला मटीना), शिव सिंह (केनरा बैंक), अभय सिंह (इंडियन बैंक), प्रमोद अग्रवाल (दिव्य प्लाई), खेल महोत्सव संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद सहित सभासदगण, समस्त खेल प्रभारी एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
हॉकी टूर्नामेंट (गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी
कार्यक्रम स्थल गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में कोऑर्डिनेटर तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल संयोजक कपिल श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
अजमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज बनाम गुरु नानक विद्यक सभा
गुरु नानक विद्यक सभा की बालिकाओं ने 2–0 से विजय प्राप्त की।
नन्ही टीम ए बनाम नन्ही टीम बी
नन्ही टीम बी ने 4–0 से जीत दर्ज की।
आश्रम पद्धति बनाम अजमानी इंटरनेशनल स्कूल (अंडर-13)
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल (अंडर-13) ने 5–2 से विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर गुरु नानक इंटर कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर अर्जुन वर्मा, नगर पालिका आर.आई. फैज खान, काज़ी, सभासद पारस मौर्य, दीपक रस्तोगी, संदीप वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।