उर्वरक वितरण में अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई: गैंसड़ी में दो उर्वरक दुकानों का निलंबन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जनपद में निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा उर्वरक दुकानों की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर गैसड़ी क्षेत्र की दो उर्वरक दुकानों को निलंबित किया गया। संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान में कुल 37 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 08 उर्वरक नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए। जांच में नियमों के उल्लंघन पर पल्टन प्रसाद, रतनपुर चौराहा, गैसड़ी तथा घनश्याम कठेर, गैसड़ी की दुकानों का निलंबन किया गया। इसके अतिरिक्त 02 दुकानों को चेतावनी जारी की गई तथा 09 कारण बताओ नोटिस संबंधित विक्रेताओं को निर्गत किए गए। डीएम ने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार में अनियमितता या कालाबाजारी पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *