डिवाइन विजडम एकेडमी बढ़नी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश स्तर पर हासिल की बेहतर रैंक

SIDHARTHNAGAR NEWS: डिवाइन विजडम एकेडमी बढ़नी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बेहतर रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश टैलेंट ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की। कक्षा पांच की छात्रा अनन्या पाल ने प्रथम रैंक, सिदरा खान ने तृतीय और कुदसिया अफजल ने चतुर्थ रैंक हासिल की। कक्षा छह में अदीब उस्मान ने प्रथम और श्रेया पी श्रीवास्तव ने द्वितीय रैंक प्राप्त की। कक्षा सात के तेजस गोयल को प्रथम, अमान जमील को द्वितीय, मानसी वर्मा को तृतीय, मोहम्मद साद और राया सिंह पटेल को चतुर्थ, हमजा खान को पांचवां तथा प्रियांशी रौनियार को छठवां रैंक मिला। वहीं कक्षा आठ की छात्रा सृष्टि पी श्रीवास्तव ने प्रथम और ओबादा जहीर ने द्वितीय रैंक प्राप्त की, जबकि कक्षा नौ की सामिया ने प्रथम रैंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद डिवाइन विजडम एकेडमी बढ़नी के विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मेल्विन रोजारियो रोड्रिग्स और एचआर शैली जॉन ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने भी सभी सफल एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य और एचआर शैली जॉन ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों की प्रतिभा निरंतर निखर रही है। इस अवसर पर ज्योति सिंह, मोहम्मद हाशिम, रजत कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *