Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यंग इंडियन मामले में न्यायालय का फैसला है सत्य की जीत
BHADOHI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने यंग इंडियन मामले में न्यायालय के फैसले को सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से मोदी सरकार की दुर्भावनापूर्ण सोच और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई उजागर हुई है। इस दौरान अंसारी ने बताया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई अवैध, अधिकार क्षेत्र से बाहर और दुर्भावना से प्रेरित थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान पर सीधा प्रहार है। न्यायालय के फैसले ने यह सिद्ध कर दिया है कि इस मामले में न तो मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला था, न ही अपराध की कोई आय और न ही संपत्ति के हस्तांतरण का कोई तथ्य मौजूद था। श्री अंसारी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भी कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ झूठे समाचार, मनगढ़ंत आरोप और बदनाम करने की कोशिशें की जाती रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रही है और न्याय के तराजू पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल को डराने और दबाने की जो साजिश रची जा रही थी। वह आज पूरी तरह बेनकाब हो गई है। कांग्रेस पार्टी संघर्षों से डरने वाली नहीं है और न ही सत्ता के दबाव में झुकने वाली है। पार्टी सत्य, संविधान और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।