थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी ने व्यापारियों के साथ की गोष्ठी

फोटो – गोष्ठी के बाद मौजूद पुलिस व व्यापारी

ETAWA NEWS: थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं और सतर्कता को लेकर व्यापारियों को जागरूक रहने अनुरोध किया और भविष्य में कोई भी समस्या आने पर पूरी निष्ठा से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की व्यापार गोष्ठी ऐसे ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित होती रहे। गोष्ठी में युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अवधेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल, नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र भदौरिया, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, कपिल पाठक, गोविंद कृष्णा भदौरिया, आशीष तिवारी आदि व्यापरि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *