ब्लॉक प्रमुख सैफई मृदुला यादव ने नेता जी विकास प्रदर्शनी एवं मेले का किया शुभारंभ

फोटो – मेले का शुभारंभ करतीं ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव

ETAWA NEWS: सैफई में नेता जी विकास प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। मेले का उद्घाटन सैफई की ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जानकारी देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार और मनोरंजन का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने मेले में लगी विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मृदुला यादव ने सैफई ब्लॉक परिसर में लगी सैफई महोत्सव के संस्थापक व प्रथम ब्लॉक प्रमुख स्व. रणवीर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेले में  जरूरत की लगभग सभी चीजें उपलब्ध हैं। मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खान-पान की दुकानों, बच्चों के खिलौनों के साथ-साथ मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं, जो बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। मेले में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली और ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की। नेता जी विकास प्रदर्शनी एवं मेला सैफई क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला एक सराहनीय प्रयास साबित हो रहा है। मेले के आयोजक अन्नू रेडियो जसवंतनगर ने मृदुला यादव का बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर चंदगीराम यादव प्रधान, रामनरेश यादव अध्यक्ष विधान सभा सपा, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा, रवि विधायक, गणेश फौजी, मुकेश गुप्ता, जनबेद भोजवाल प्रदेश सचिव, पुनीत पाल, आदेश, सर्वेश प्रधान, शिवपाल सिंह, राजीव यादव सैफई, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *