Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने उठाई आवाज
FATEHPUR NEWS: भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान गोष्ठी के आयोजन में भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। गोष्ठी में उपस्थित किसानों एवं किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि जनपद की सभी साधन सहकारी समितियों एवं इफको केंद्रों पर यूरिया खाद सरकारी दर पर एवं बिना किसी टैगिंग के उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को निजी दुकानों पर महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर न होना पड़े। किसानों ने ठंड के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में व्यवस्थित रूप से संरक्षित कराने की मांग की। साथ ही आवारा बंदरों से फसलों और किसानों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने सभी प्रकार के धान की सरकारी दर पर क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके साथ ही जनपद में बंद पड़ी सोसाइटियों तथा सोसाइटी बिंदकी में हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने की मांग भी रखी गई। इस गोष्ठी में नहरों एवं माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई, जिससे किसानों की फसलों की समय से सिंचाई हो सके। साथ ही जनपद में बंद पड़े सरकारी नलकूपों की जांच कर उन्हें चालू कराने की मांग भी की गई।