शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने 11 पर की कार्यवाही

FATEHPUR NEWS: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका को देखते हुए जनपद के अलग-अलग थानों से कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार थाना धाता और बकेवर से एक-एक, थाना चांदपुर से दो, थाना थरियांव से एक, थाना कल्यानपुर से तीन, थाना राधानगर से एक तथा थाना हुसैनगंज से दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की। थाना हुसैनगंज से दो वारंटी, थाना धाता से दो वांछित तथा थाना खखरेरु से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो वाहनों से दो हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया और 65 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *