पुलिस व मद्यनिषेध विभाग ने छात्रों को दिलाई नशा न करने की शपथ

MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में बुधवार को पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने नशा मुक्ति अभियान के तहत श्री शिव इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों और स्टाफ को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। इस दौरान नशा न करने की शपथ दिलाई गई और मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में बताया गया। साथ ही भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी वाराणसी राकेश रोशन, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और प्रभारी नारकोटिक्स गणेश नारायण शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *