Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत शाहपुर जागीर ब्लाक मोहम्मदी चौकी रामपुर मिश्र थाना मोहम्मदी लखीमपुर-खीरी के प्रधान पुत्र ने बताया उसके गांव के रहने वाले कुलविंदर सिंह पुत्र राकेश सिंह गांव में शराब पीकर आये दिन गाली गलौज करता है जिससे रास्ते में निकलने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है अगर कोई भी व्यक्ति उसको गाली न देने की बात समझाता है। तो आमादा फौजदारी होते हुए शराब के नशे में दबंगई दिखाता है जिसकी शिकायतें आने पर उक्त व्यक्ति को प्राधान पुत्र द्वारा समझाने का प्रायास किया जाता है तो उक्त व्यक्ति प्रधान पुत्र को भी गालियां देता है और प्राधान पुत्र से दरवाजा पर पहुंचकर यह पूछता है किसने तुमसे शिकायत की है शक होने पर गांव में खेतों पातों में काम कर रहे व्यक्ति को भी गालियां देकर पूछता है कि क्या तुमने प्रधान पुत्र से शिकायत की है प्राधान पुत्र होता क्या है मैं अपने आगे किसी की नहीं सुनता यह सत्य भी है कि शराब के नशे में गाली गलौज मारपीट उत्पात मचाना उक्त दबंग की दिनचर्या में शामिल है। रोज इसी तरह की घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उक्त ब्यक्ति से भिड़ने डर रहे जो ब्यक्ति प्रधान पुत्र के दरवाजे पर जाकर दबंगई दिखा दे तो आप आदमी की क्या बिसात।