Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पीएसपीएल : आहूजा सुपरस्टार्स, एसपीवीआरएन और मलंग सुपरकिंग्स भी जीते
PRAYAGRAJ NEWS: गत विजेता बजरंग फिनिक्स ने डेंटल जोन सिंध फाइटर्स को 84 रन से हराकर प्रयागराज सिंधी प्रीमियर लीग पीएसपीएल) में जीत से शुरुआत की। इसके अलावा आहूजा सुपरस्टार्स, एसपीवीआरएन और मलंग सुपरकिंग्स ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में बजरंग फिनिक्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 132 रन (जय वाधवानी 51 रिटायर्ड, मोहित राय चंदानी 33, आकाश बदलनी 30 नाबाद, यश 1/32) बनाकर डेंटल जोन सिंध फाइटर्स को 10 ओवर में 48 रन (अनिल बसंतानी 10, जय वाधवानी 2/05, जतिन अलवानी, भरत, तुषार, नीरज और विजय ने एक-एक विकेट) पर समेट दिया। पवन और शिवताज पैंथर्स ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन (धीरज 18, तुषार आहूजा 3/12, अमित, राहुल, प्रखर एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में आहूजा सुपरस्टार्स ने 9.1 और में तीन विकेट पर 53 रन (प्रखर आहूजा 13 नाबाद, सनी केवलानी 13, अमर केवलानी, संजीव कुकरेजा व धीरज एक-एक विकेट) बना लिए। पेपरी और मैथ्स हब अवेंजर ने 10 ओवर में 70 रन (जितेंद्र 22, नितेश सुहाला 15, लक्ष्य मध्यान 2/14, रोमी चंदानी 2/17, रवि चावल 1/05) बनाए। जवाब में एसपीवीआरएन ने 9.4 ओवर में तीन विकेट पर 68 रन (रिशु चंदानी 38 नाबाद, रोमी चंदानी 11 नाबाद, अनिमेष लखमानी 2/14, जीतेंद्र व मनीष एक-एक विकेट) बना लिए। मलंग सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 60 रन (विपिन खत्री 17 नाबाद, निखिल कांदरू 3/24, प्रेम कुकरेजा 2/14, ध्रुव केसवानी 1/13) बनाए। जवाब में हमराज हंटर्स की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन (पवन 30 नाबाद, आशीष 2/11, तरुण चंदानी व विपिन खत्री एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन (पीएसयूए) के अध्यक्ष निखिल मलंग, उपाध्यक्ष अनिमेश लखमानी और सचिव शैलेंद्र वाटवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुदेश करमचंदानी, सनी केवलानी, तुषार आहूजा, ऋषि केवलानी, प्रतीक एहलानी, मनोज बसंतानी, हिमांशु अंदानी आदि मौजूद रहे।