Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: पीएम श्री विद्यालय बीकर, विकासखंड जसरा, प्रयागराज में “मेरा गांव मेरा विद्यालय” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय के आदेश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, दहेज प्रथा के उन्मूलन का संदेश देना, बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं करियर निर्माण से संबंधित विषयों पर जागरूकता फैलाना तथा बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान कल्याणी लोक सेवा समिति, प्रयागराज की ओर से आगामी मार्च माह में प्रस्तावित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की विस्तृत जानकारी विद्यालय में उपस्थित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को दी गई। समिति की संस्थापिका अध्यक्ष रूपाली अवस्थी एवं कोषाध्यक्ष सचिन निषाद ने अभिभावकों से सीधे संवाद करते हुए सामूहिक विवाह के उद्देश्य प्रक्रिया एवं इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से जोड़ने की अपील की।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा की सभी ने सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु पंजीकरण कराने की अपील की गई। अभिभावकों को बताया गया कि वे अपने समूह अथवा परिचित जरूरतमंद परिवारों का पंजीकरण कराकर सामाजिक सहयोग से बेटियों का कन्यादान संपन्न कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए समाजसेवक सचिन निषाद एवं संस्थापिका अध्यक्ष रूपाली अवस्थी द्वारा बच्चों को अपने हाथों से तहरी खिलाई गई। इस स्नेहिल पहल ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और कार्यक्रम को भावनात्मक रूप से यादगार बना दिया।इस आयोजन में रामचंद्र अध्यक्ष रेखा देवी प्रधानाचार्य होरीलाल साह प्रबंधक सुनील कुमार, मयूरी खन्ना, संध्या सिंह, सौम्या, पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, प्रतिभा सिंह, कुशकुमारी यादव एवं मिथलेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
अध्यक्ष ने बताया यह कार्यक्रम के माध्यम से पूरे गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचे और समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग की अपील भी की गई।