ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी विभाग करें समन्वय: जिलाधिकारी

JHANSI NEWS: जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी ने विकास भवन में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के तहत जनपद को आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने झाँसी विकास प्राधिकरण, खनिज विभाग तथा अन्य सरकारी परियोजनाओं के एमओयू शीघ्र कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 280 एमओयू के सापेक्ष 164 इकाइयाँ तैयार हैं तथा 112 इकाइयों में वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हो चुका है, जिनमें ₹6596 करोड़ का निवेश हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक फीडर, स्टैंड अप इंडिया योजना, महिला एवं युवा उद्यमियों को ऋण सुविधा तथा व्यापार बंधु समिति से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *