मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ ‘तरंग उत्सव’

JHANSI NEWS: मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कानपुर रोड में आयोजित सांस्कृतिक ‘तरंग उत्सव’ बड़े ही उल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रिदम्स ऑफ इनोसेंस, द गोल्डन हार्मनी, कलर्स ऑफ कल्चर, द डांस ऑफ द रूट्स तथा वीरता की कहानी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरपर्सन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन एवं श्रीमती शांति विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रत्ना विश्वनाथन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें धैर्य, अनुशासन एवं निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने प्रतिभागियों के समर्पण भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *