Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सक्सेस करियर कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान का 11वां वार्षिक उत्सव चिरगांव नगर के शिव टेंट हाउस विवाह घर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार वशिष्ठ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चिरगांव थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार जी रहें। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया,जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं वहीं वहीं भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं भी सम्पन्न हुई जिसमें महिला बैलून गेम में दीपा अहिरवार प्रथम वैष्णवी लक्ष्यकार द्वितीय साक्षी तृतीय एवं पुरुष बैलून गेम्स में अभिषेक पटेल प्रथम नैतिक द्वितीय अभिषेक जरयाई तृतीय वहीं पुरुष नींबू गेम्स में अंकुश यादव प्रथम विशाल राजपूत द्वितीय शिवा तृतीया तथा महिला नींबू गेम्स में रानी राजा प्रथम वैशाली द्वितीय आरभी तृतीया तथा डांस प्रतियोगिता में रिमझिम चतुर्वेदी प्रथम संगीत प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता प्रथम देवांश कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को मंचाशीन अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज के जीवन के दौड़ में कंप्यूटराइज शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को अन्य विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा जरूर ग्रहण करना चाहिए।वहीं वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार बृजेन्द्र कुशवाहा ने हर पहलू पर चर्चा कर कम्प्यूटर शिक्षा को आज के दौर की महत्वपूर्ण शिक्षा बताया और कहा कि आज के दौर में हर विभाग में कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है इसलिए संस्थान लगातार बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने का कार्य कर रही है जो की बहुत ही सराहनीय है। संस्थान के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि सक्सेस करियर कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान पिछले 11 वर्षों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है और भविष्य में भी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी अरविंद वशिष्ठ,लोकप्रिय समाज सेवी कृष्ण गोपाल पालीवाल ब्राह्मण पालीवाल समाज जिलाध्यक्ष झांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता कुलदीप त्रिपाठी की धर्मपत्नी,ऋषि राज इंटर कॉलेज ललितपुर डायरेक्टर राजपाल सिंह लोधा,अर्जुन कुशवाहा,वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र कुशवाहा,अमरनाथ कुशवाहा, राघवेन्द्र कुशवाहा,नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी,प्रदुम ठाकुर,पंकज गुप्ता,मुकेश कुशवाहा आचार्य जी, अंकुश यादव चंदन सिंह कन्या इंटर कॉलेज,नरेश राजपूत वरल,सत्येंद्र यादव,सूर्यकांत सर,संजू बचावली आदि अतिथियों के साथ संस्थान के संचालक,शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के डायरेक्टर रवि कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।