खाद न मिलने से किसान हो रहे हैं परेशान- जाहिद बेग

सपा विधायक बोले, 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार से पूछें जाएंगे विभिन्न सवाल
BHADOHI NEWS: सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं। एडवांस पैसा लिए जाने के बाद भी उनको खाद नहीं मिल रहा। खाद के लिए उन्हें लाठियां तक खानी पड़ रही है। पहले बगैर रजिस्ट्रेशन के ही खाद मिल जाती थी। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति किसान 230 रुपए लिए जा रहे हैं। उक्त बातें विधायक नगर के मलिकाना मोहल्ला स्थित अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जो खाद दिया भी जा रहा है। उसमें भी 5 किलो की चोरी की जा रही है। 50 किलों के बोरी में 45 किलो खाद मिल रहा। विधायक ने कहा कि 132 की जमीनों पर जो बसें हुए हैं। उनको विस्थापित करने से पहले ठंड के इस मौसम में बेघर किया जा रहा है। अगर उनके हटाया जाए तो इससे पहले विस्थापित करने की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पहले शहरों का नाम बदल रही थी। लेकिन अब तो ष्मनरेगाश् महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत रामजी किया जा रहा है। महापुरुषों का नाम अब खत्म किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पहले मनरेगा में 100 रोजगार की गारंटी थी। इसे 125 दिन किया जा रहा है। पहले 90 फीसदी भुगतान देती थी। अब उसने भुगतान कम कर दिया। पहले का भुगतान बकाया है। अभी भी मजदूरों को 100 रोजगार नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा बिजली के निजीकरण के खिलाफ है। स्मार्ट मीटर को हटाया जाए। इसके कारण बिल काफी अधिक आ रहा। फर्जी बिल के कारण गरीब, मजदूर व किसान परेशान हो रहे हैं। एसआईआर न कराकर चुनाव समरी कराया जाए। इसे आधारकार्ड से जोड़ा जाए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि इलाज के अभाव में कोई मरीज नहीं मरेगा। परंतु आज आर्थिक सहायता का स्टेटमेंट दो-दो महीने से लंबित पड़े हैं। 20 से 30 फीसदी से अधिक आर्थिक सहायता नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा कालीन उद्योग पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि कालीन उद्योग को आर्थिक सहायता की जाएगी। लेकिन अभी तक उद्योग को आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराया जा सका। अन्य वादों की तरह मुख्यमंत्री का यह भी वादा खोखला साबित हुआ है। 19 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। सदन में इन बातों को रखा जाएगा।
इस मौके पर सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभनाथ यादव, जावेद अंसारी व मनोज यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *