Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएम की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में हुआ पेंशनर दिवस का आयोजन
BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कोषागार कार्यालय में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक के रुप में वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह एवं जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे। इस दौरान बेसिक शिक्षक संघ के कल्लू राम यादव ने सर्व प्रथम डीएम को गुलदस्ता भेटकर सम्मानित किया। उपस्थित पेंशनर संगठन के प्रतिनिधि ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। शिक्षा विभाग के पेंशनरों (बेसिक व माध्यमिक शिक्षा) के पेंशन प्रपत्रों का समय से निस्तारण करानें के लिए डीएम द्वारा विशेष रुप से डीआईओएस, बीएसए एवं लेखाधिकारी को समन्वय स्थापित कर पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करनें का निर्देश दिया। पेंशनर दिवस में उपस्थित सक्षम प्राधिकारियों के द्वारा भी उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करानें का आश्वासन दिया गया। इस दौरान डीएम ने 85 वर्ष से ऊपर के उपस्थित पेंशनरों को साल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, पेंशनर्स वेलफेयर संस्था, सिविल पेंशनर्स संघ, विद्युत पेंशनर्स संघ एवं अन्य विभाग से संबंधित पेंशनर संगठन के प्रतिनिधि रामबली मौर्य, प्रभाशंकर मिश्र, विजयनाथ द्विवेदी, लालमणि शुक्ल, राजकुमार पाठक, रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ लेखाकार अजय सिंह, मथुरा राम यादव, प्रशांत, घनश्याम आदि पेंशन उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने किया।