मालगाड़ी से टकराकर अज्ञात युवती की मौत

नगर के बड़ी बाग के पास हुआ हादसा, पुलिस शव को शिनाख्त करने में जुटीं

BHADOHI NEWS: नगर में बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से लगभग 22 वर्षीय एक अज्ञात युवती की मौत हो गई। यह घटना गजिया रेलवे फाटक के पूर्वी छोर पर स्थित बड़ी बाग के पास हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शाम तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। इस दौरान हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे युवती चैरी रोड स्थित बड़ी बाग के पास रेलवे लाइन के किनारे टहल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी को आता देख वह अचानक रेलवे ट्रैक पर दौड़ने लगी। लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया और दौड़े। लेकिन तब तक वह मालगाड़ी के पिछले डिब्बों से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका ने पैंट, शर्ट और जैकेट पहन रखी थी और देखने में किसी संपन्न परिवार की लग रही थी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि युवती आत्महत्या करने के इरादे से ही वहां आई थी। वह चलती मालगाड़ी के नीचे घुसने का प्रयास कर रही थी और डिब्बों से सिर टकराने के कारण उसकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *