Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में सहयोग पर हुआ सम्मान कार्यक्रम
LUCKNOW NEWS: आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा गुरूवार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर प्रदेश में चल रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में सहयोग के लिए साथियों को सम्मानित किया गया। हाईकोर्ट के एफ ब्लाक में हुए आयोजन में अधिवक्ताओं ने संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पारित कराए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएसन के पूर्व महासचिव आरएस त्रिपाठी संघर्ष में प्रभावशाली भूमिका के लिए अधिवक्ताओं को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर लखनऊ जिले समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में साथियों का जोश संघर्ष को आगे बढ़ायेगा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं की जानमाल के हिफाजत की सरकार गारण्टी देने के साथ कल्याणकारी योजनाओं को फौरन अमल में लाये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्र एवं संयोजन एसोसिएसन के लखनऊ मण्डल अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए अधिवक्ता विशाल कुमार शर्मा ने सुरक्षा अधिनियम के संघर्षो पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता टीपी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को लखनऊ हाईकोर्ट बार एसोसिएसन में जूनियर कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता आराधना शुक्ला, आकांक्षा त्रिपाठी, नीलिमा शर्मा ने भी संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं के समक्ष विभिन्न चुनौतियों को लेकर संघर्ष की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुधीर कुमार मिश्र, प्रमेन्द्र कुमार सिंह, अश्विनी दुबे, अंकित सिंह, आयुष त्रिपाठी, सम्पूर्णानंद शुक्ला, तरूण मिश्र, आशीष पाठक आदि अधिवक्ता रहे।