Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: क्षेत्र के युवक की नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के मदनगढ़ बेलहा निवासी चौबीस वर्षीय पवन विश्वकर्मा पुत्र कमलेश विश्वकर्मा प्रतापगढ़ से दिल्ली चलने वाली बस पर काम करता था। परिजनों के अनुसार बीती चौदह दिसंबर को नोएडा के पास बस रूकने पर पवन खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नोएडा स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया। सुधार न होने पर परिजन उसे बीती सत्रह दिसंबर को इलाज के लिए एम्स रायबरेली ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में बछरावां के पास युवक की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता व बड़ा भाई अंजनी विश्वकर्मा मजदूरी करते हैं। घटना से परिजनों को रो रो कर बुराहाल है।