हिंदुत्व ही भारत की पहचान हैं:प्रांत प्रचारक

भूपियामऊ में हिंदुओं ने भरी हुंकार

PRATAPGARH NEWS: सकल हिन्दू समाज समिति भूपियामऊ मंडल द्वारा शारदा वाटिका में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, मुख्य अतिथि अंजली दीदी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा, कार्यक्रम के अध्यक्ष सियाराम सीताराम धाम, विशिष्ट अतिथि राजाराम सरोज,अति विशिष्ट अतिथि महंत बृजेश गिरी रहे। भारत माता के दिव्य चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रवज्जलन के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत् शुरुवात की गई। हिन्दू सम्मेलन में क्षेत्रीय लोगों द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ एवं भजन कीर्तन की सुंदर प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि हिन्दुत्व भारत की पहचान है। संघ ने इसी मूल मंत्र को आधार बनाकर अपने संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे उदार धर्म है, जो प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र चिंतन और परम विचार की आज़ादी देता है। भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं, भले ही उपासना पद्धतियां अलग-अलग हों, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही हैं। मुख्य अतिथि  महामंडलेश्वर अंजली दीदी ने कहा अब हिंदुओं को एकजुट होकर विधर्मी ताकतों के खिलाफ कट्टर होना होगा।  विशिष्ट अतिथि राजाराम सरोज और महंत बृजेश गिरी ने भी हिंदू सम्मेलन में अपना ओजस्वी विचार प्रकट किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सियाराम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती के साथ पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनूप सिंह ने किया।कार्यक्रम में विभाग संचालक रमेश, जिला संघचालक चिंतामणि, खंड संघचालक कृष्ण देव,खंड कार्यवाह रवि,सहखंड कार्यवाह आशीष,अवनीश मिश्र ,सुभाष मिश्र, आनंद ,बृजेश शर्मा,गुड्डू पांडेय, राजेश सिंह ,राजेश,भट्ट,अरविंद ओम, नीरज ओझा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *