Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

UTTRAKHAND/HALDWANI NEWS: (राजकुमार केसरवानी) जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र की बैठक ली, अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के दिए निर्देश। बैठक में मुख्य रूप से ओद्योगिक आस्थान क्षेत्रों में सडक, वैकल्पिक मार्ग, पानी,बिजली, विद्युत सबसस्टेशन निर्माण, जीएसटी रिफंड आदि की समस्यायें उद्यमियों द्वारा उठाई गई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सकारात्मक कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक ईकायों में कोई भी कार्य किया जाता है वह क्वालिटी इंड्रस्ट्री के मानकों के अनुसार हो। इसके लिए अधिकारी उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने कहा जिन योजनाओं पर आंगणन का प्रस्ताव बनाने है विभागीय समन्वय के साथ शीघ्र कार्य कराया जाय. बैठक में अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर आरसी बिलोला, सचिव मनोज ढांका, मलय तिवारी, दीपक कुमार अग्रवाल के साथ ही महाप्रबन्धम उद्योग पल्लवी गुप्ता, सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान के साथ ही विद्युत,सिचाई,सडक, जलसंस्थान आदि महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।