Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा राजाबाबू पुत्र गुड्डू उर्फ समीम निवासी मोहल्ला गढ़ी, कस्बा व थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 214/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गौवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना जहानाबाद पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया, जिसमें थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर के साथ उप निरीक्षक विकास कन्नौजिया, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।