Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा को पद से बर्खास्त करने की हुई मांग
FATEHPUR NEWS: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि हाल ही में मध्य प्रदेश में कार्यरत आईएएस संतोष वर्मा द्वारा एक सभा को संबोधित करते हुए बहन-बेटियों के प्रति कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे उच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति यदि इस प्रकार की भाषा और मानसिकता का प्रदर्शन करता है तो वह समाज के हर वर्ग और समुदाय के लिए घातक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी बहन-बेटियों के सम्मान पर सीधा आघात है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। ऐसे व्यक्ति का संवैधानिक पद पर बने रहना उचित नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ ने मांग की कि सरकार तत्काल कार्रवाई करते हुए संतोष वर्मा को पद से बर्खास्त करे, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या व्यक्ति किसी समाज, धर्म या वर्ग की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है और वरिष्ठ आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग लगातार उठाई जा रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू पासवान, प्रदेश सचिव कमलाकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सजीवन पासवान, युवा जिला अध्यक्ष पिंटू यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलीम खान, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज अली, जिला महासचिव अब्बास मेहंदी, जिला महासचिव शिवसागर लोधी, कमलेश मिश्रा, रंजन दुबे, निर्मोही, उमेश त्रिवेदी, ओम त्रिवेदी, आशीष दुबे, भानु प्रकाश द्विवेदी, विवेक कुमार बाजपेई, रमेश कुमार, राजू तिवारी, रत्नेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।