Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद फतेहपुर के सभी थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गठित मिशन शक्ति टीमों एवं एण्टी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने शासन और पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के प्रयोग के बारे में समझाया गया। मोबाइल पैनिक बटन का डेमो भी दिखाया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन का उपयोग करें। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।