शांति भंग में पुलिस की कार्रवाई से 10 लोग गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फतेहपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार थाना थरियांव से 3, बकेवर से 2, मलवा से 1, गाजीपुर से 2 और ललौली से 2 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा थाना खागा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद किया। थाना मलवा पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं थाना जहानाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यातायात अभियान के तहत पुलिस ने 68 वाहनों का चालान किया और दो वाहनों से 1500 रुपये का शमन शुल्क वसूला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *