Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ स्थित पौराणिक शिव मंदिर में हाल ही में हुए एक हादसे में सहायक पुजारी/सेवादार हरिपाल गौतम की करंट लगने से मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब हरिपाल गौतम मंदिर परिसर में टंकी के पास बर्तन धो रहे थे और उन्हें करंट लग गया।हादसे के बाद विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वाटर कूलर व आसपास के विद्युत तार हटाए। मृतक के परिजनों ने मंदिर कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक विनय तिवारी के प्रयासों से मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की मदद भेजी। यह सहायता राशि आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने पीड़ित परिवार को सौंपी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी और रामसारन भार्गव भी मौजूद रहे। शइस अवसर पर सपा नेताओं ने प्रशासन और मंदिर कमेटी द्वारा अब तक कोई सहायता न दिए जाने की निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सरकारी आर्थिक सहायता और मृतक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।सपा नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय व उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।