Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को समय दोपहर 1:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में लकी मैरिज हाल के पास एकत्रित होकर भाजपा कार्यालय की तरफ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कूच किया भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया l पूर्व सांसद रवि विकास वर्मा ने कहा कि आज लखीमपुर में भाजपा कार्यालय घेरने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि नेशनल हेराल्ड केस में पूरे 11 साल तक भाजपा और उसकी समर्थक मीडिया ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित और अपमानित करने के जैसा खिलौना कृत्य भारतीय जनता पार्टी ने किया l जननायक राहुल गांधी को बदनाम करने का अभियान मीडिया हैडलाइन से लेकर टीवी स्टूडियो तक एक ही कहानी दोहराई गई बिना फैसला बिना सबूत l साथी वर्मा ने यह भी कहा कि आज साफ हो गया कि जांच के नाम पर राजनीति गई और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के औजार की तरह किया गया l आखिर देश को मोदी सरकार किसी और ले जाना चाहती है अभी हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से ले गए विकसित भारत जी राम जी लाए गए बिल पर कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस बिल पर गंभीर आपत्तियां जताते हुए इसे राज्यों के अधिकारों और महात्मा गांधी के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया l महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता की दूसरी हत्या के समान है l उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित मोहन चंद्र उप्रेती, रवि तिवारी, नवाज खान, अन्नू मिश्रा, प्रेम वर्मा, मतीन शाह, इकबाल अहमद खान, अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, अब्दुल कयूम, तेजपाल गुप्ता , लतीफ आजम, सलीम भाई शक्ति सरन गौतम, वरुण चौधरी, मंजू मिश्रा गुलफाम आदि सैकड़ो कांग्रेस जन l