Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने 13 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अनीस पुत्र बाबूलाल ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, फिर जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर और अंततः मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। इस मामले में पचपेड़वा थाने में मु0अ0सं0 235/2025 धारा 64(2) बीएनएस व ¾ व 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने इस गंभीर मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पचपेड़वा पुलिस की एक टीम गठित की गई। जांच और पीड़िता व वादी के बयानों के आधार पर, पचपेड़वा पुलिस टीम ने 18 दिसंबर 2025 को वांछित अभियुक्त अनीस पुत्र बाबूलाल को त्रिलोकपुर से बढ़नी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। अनीस शंकरपुर कला, थाना पचपेड़वा, बलरामपुर का निवासी है। इस मामले में पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 235/2025 की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें अब धारा 64(2)M बीएनएस व 5L/5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट भी शामिल हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि अनीस ने इसी पीड़िता का पूर्व में भी अपहरण किया था। इस संबंध में 16 फरवरी 2025 को वादी द्वारा अनीस पुत्र बाबूलाल के खिलाफ मु0अ0सं0 31/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया गया था। उस मामले में भी अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अनीस ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने पीड़िता के साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे।