Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 16 दिसंबर को वादी शत्रोहन पुत्र भागीरथ निवासी नन्दौरी गैंड़ास बुजुर्ग द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग पर एक शिकायती प्रार्थना-पत्र दिया कि विपक्षीगण 1. सियाराम पुत्र भग्गन 2. मुन्नूलाल पुत्र कुट्टुर निवासीगण ग्राम नन्दौरी थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 3. शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल शकूर निवासी ग्राम मझांरी तप्पाबांक थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर 4. रजिस्ट्री आफिस उतरौला के अन्य अधिकारी/कर्मचारी नाम पता अज्ञात द्वारा वादी को विश्वास मे लेकर धोखाधड़ी, बेईमानी व छल कपट से एक साजिश करके षडयंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर प्रार्थी की जमीन भूमिधरी गाटा सं० 212 ख / 0.007 हे०, 216/0.0050 हे०, 222 ख/ 0.0030 हे०, 223ख / 0.0090 हे०, 736/0.1790 हे०, 881 / 0.1450 हे०, 910 ख/0.0110 हे०, 913 घ / 0.090 हे० स्थित ग्राम नन्दौरी परगना व तहसील उतरौला का सम्पूर्ण रकबा 0.3680 हे० का सम्पूर्ण बैनामा ले लेने, गाली देने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गैण्डास बुजुर्ग पर मु0अ0सं0 115/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 बनाम 1. सियाराम पुत्र भग्गन 2. मुन्नूलाल पुत्र कुट्टुर निवासीगण ग्राम नन्दौरी थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 3. शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल शकुर निवासी ग्राम मझांरी तप्पाबांक थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर 4. रजिस्ट्री आफिस उतरौला के अन्य अधिकारी/कर्मचारी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत हुई जमीन बैनामा धोखाधड़ी की घटना में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक 17.12.2025 को थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(3)/61(1) बी0एन0एस0 से संबंधित नामित अभियुक्तों 1.सियाराम पुत्र भग्गन निवासी ग्राम नन्दौरी थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 2.मुन्नूलाल पुत्र कुट्टुर निवासीगण ग्राम नन्दौरी थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 3.शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल शकूर निवासी ग्राम मझांरी तप्पाबांक थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को निकट शराब भट्ठी मोड से पहले बहद ग्राम हासिमपारा थाना गैण्डास बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। उक्त जमीन जिसका 02 लाख रूपए में बैनामा करा लिया गया था उसका जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट 7.40 लाख रूपए है तथा उसका बाजार मूल्य करीब 25 लाख रूपए है परन्तु विपक्षीगण द्वारा वादी के खाते में मात्र 25 हजार रूपए भेजकर कूटरचित तरीके से बैनामा करा लिया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि साहब हम शत्रोहन को बचपन से जानते है। शत्रोहन के परिवार में कोई और नही है। वह अकेले अपने घर में रहता है।शत्रोहन के पास जमीन ज्यादा थी और वह कुछ सालों से बीमार चल रहा था।हमने शब्बीर और मुन्नू से आपस मे बात करके विचार किया कि क्यो ना शत्रोहन की जमीन चुपचाप लिखा लिया जाये और उसके मरने के बाद जमीन को आपस मे बांट लिया जायेगा या जिसको आवश्यकता होगी उसे रुपया दे दिया जायेगा ।इसके लिए हम सभी लोग आपस में राय मशविरा कर तैयार हो गये। उसी साजिश के तहत शत्रोहन को अक्सर हम लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहते रहते थे और एक दिन उसे तैयार कर दिनांक 06.05.2024 को उतरौला ले आये, जहां शब्बीर और मुन्नू पहले से मौजूद मिले, हम तीनो ने मिलकर बैनामा का कागज तैयार करा लिया और रजिस्ट्री ऑफिस के सामने बैठने वाले एक व्यक्ति को 80 हजार रुपए देकर उसके माध्यम से रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारी/कर्मचारी के सहयोग से काम करवाया था।