51 कुण्डालक श्रीराम महायज्ञ के लिए दिया गया आमंत्रण पत्र

श्री 108 महंत श्री विष्णु दास जी महाराज का बड़ोह (पठारी) में शुभ आगमन

JHANSI NEWS: श्री बालाजी मानव सेवा संस्थान के परम पूज्य श्री 108 महंत श्री विष्णु दास जी महाराज का बड़ोह (पठारी) में शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 5, पहाड़ी से सदस्य पद प्रत्याशी आनंद जैन ‘अंकू भैया’ के कार्यालय पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आगमन के दौरान श्री महाराज जी ने आगामी 51 कुण्डालक श्रीराम महायज्ञ 2026 के भव्य आयोजन का औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया गया। आनंद जैन अंकु भैया ने श्री  महाराज का आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए धर्म, अध्यात्म एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। उल्लेखनीय है कि 51 कुण्डालक श्रीराम महायज्ञ 2026 का आयोजन दिनांक 24 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक श्री बालाजी सरकार बड़ोह धाम, पठारी में किया जाएगा। इस महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण, यज्ञ अनुष्ठान, धार्मिक प्रवचन एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने महायज्ञ की सफलता की कामना की तथा आयोजन समिति द्वारा इसे ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया गया। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान रोहित पुरोहित,अनिल राजपूत,आयुष झा,निहाल पाल,सतेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *