21 को भव्य श्री राम कथा का आयोजन

शुभारंभ कलश यात्रा के साथ और समापन दिवस पर आयोजित भव्य भंडारा
LUCKNOW NEWS: एकादश दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एंव नव दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन राजधानी के सेक्टर 6 आम्रपाली योजना पानी की टंकी के पास हो रहा है। 21 तारीख से भव्य श्री राम कथा का गुणगान कथा वाचक आचार्य हितेश पाण्डेय के मुखारविंद द्वारा किया जाएगा। इस महाआयोजन के संचालक विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि श्री राम कथा इसी माह की 21 दिसंबर से वर्ष की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रुद्र महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा, कथा प्रवचन और फिर आखिरी दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। विजय कुमार अवस्थी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाकालेश्वर महादेव व श्री हनुमान जी के पावन आशीर्वाद से इस भव्य धार्मिक आयोजन में ज़्यादा से ज़्यादा तादात में श्री राम कथा का श्रवण कर प्रभु के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *