Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW/DEHLI NEWS: स्वदेशी जागरण मंच के अन्तर्गत नई दिल्ली के इपेक्स भवन में आयोजित हुई स्वदेशी व्यापारी जुटान मैं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संपूर्ण भारतवर्ष में स्वदेशी के अन्तर्गत जन आंदोलन का भाव और वातावरण तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कस्बे जनपद प्रान्त स्तर पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हैलो हाय की जगह जयदेशी से अभिवादन किया जाएगा । बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन काश्मीरी लाल जी सहसंगठ सतीश जी एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में देश भर के 21 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में ऑनलाइन का मुकाबला करने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें नियामक आयोग का तत्काल गठन राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा तथा स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रमुख हैं। बैठक में तय किया गया कि 12 जनवरी विवेकानंद जी की जयंती से प्रारंभ करके 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती तक सभी जनपदों में स्कूल कॉलेज विद्यालयों तथा बाजारों में स्वदेशी के पक्ष में बैठक कार्यक्रम आयोजित करते हुए रन 4 स्वदेशी आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कैट व्यापारी सुरक्षा फोरम ऑल इंडिया रिटेलर हॉकर्स एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वदेशी संकल्प को पूरी शक्ति के साथ स्वीकार करते हुए जनपदों में स्वदेशी मेले स्वदेशी यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया। आज की इस बैठक में उपस्थित होने वाले प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री मुकुंद मिश्रा रविकांत गर्ग अशोक गोयल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल महिला अध्यक्ष पूजा गुप्ता प्रदेशमंत्री मथुरा से संजय गर्ग बागपत से भूपेश बब्बर मेरठ से कुलदीप गुप्ता दिल्ली के महामंत्री सुमित बंसल प्रवीण अग्रवाल कन्नौज से राजीव दुबे शोभा दुबे सहित लगभग पांच दर्जन व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।