Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित लालबाग लखनऊ में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी थे।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अनीस मंसूरी ने कहा कि सर्वप्रथम समस्त देश वासियों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की हार्दिक बधाई 18,दिसंबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा सम्बन्धी ऐतिहासिक घोषणा को अपनाया गया था। यह ऐतिहासिक घोषणा विश्व भर के देशों के लिए यह सुनिश्चित करने का आह्वान करती है कि समाज हर अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान, सुरक्षा, सामान अधिकार और सामान अवसर प्राप्त हों। अनीस मंसूरी ने कहा कि यह दिवस हमें सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मज़बूत करने की प्रेरणा देता है।
अनीस मंसूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग जो अल्पसंख्यकों के अधिकार की सुरक्षा और सामान अधिकार के लिए गठन किया गया था जहां से लोगों को न्याय मिलना था जिसे जोड़िशयली पॉवर था उत्तर प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते 2024 से अबतक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली है, सरकार नहीं चाहती कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को न्याय मिले इसलिए अल्पसंख्यक आयोग को अबतक पुनर्गठन न होने से अध्यक्ष नहीं मिला।
अध्यक्ष न होने के कारण लगभग 500से ज़्यादा शिकायतें लंबित हैं और न्याय नहीं मिल पा रहा है।