Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड सांगीपुर के अठेहा स्थित भगवान बाला जी मन्दिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में कथाव्यास ने रामनाम की महिमा का गुणगान किया। कथाव्यास आचार्य शिवम मिश्र ने कहा कि श्रीराम का नाम सबसे बड़ा मंत्र है। भगवान शिवशंकर भी श्रीराम नाम का जप करते हैं। उन्होने बताया कि सूर्य चन्द्रमा अग्नि वायु आदि में जो शक्तियां हैं वह सब राम नाम में समाहित है। कथाव्यास आचार्य शिवम ने श्रद्धालुओं को बताया कि कलियुग में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त वीर हनुमान ऐसे देवता हैं जो भक्तों की शीघ्र सहायता करते हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा दिखा। इस मौके पर विशम्भरनाथ पाठक, दयाराम मौर्य, बनवारी लाल विश्वकर्मा, जगप्रवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।