फतेहपुर में आयोजित हुई जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता

FATEHPUR NEWS: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के स्कूलों के रसोइयों के बीच जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता यू0आर0सी0, नगर क्षेत्र फतेहपुर के प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक, फतेहपुर ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित 30 रसोइयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रसोइयों को आन द स्पॉट लॉटरी के माध्यम से मेन्यू आवंटित किया गया, जिसमें मिक्स वेज सब्जी और रोटी, सोयाबड़ी आलू की मौसमी सब्जी एवं चावल, सब्जीयुक्त दाल (सांभर) एवं चावल और तहरी शामिल थे। निर्णायक समिति ने रसोइयों के बनाए व्यंजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, पाक कला और व्यवहार के आधार पर मूल्यांकन किया। जनपद स्तरीय निर्णायक समिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला महिला चिकित्सक, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं होटल हाइड आउट के शेफ शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने किया। इस मौके पर जिलेदार सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, अरूण मिश्र, अदीप सिंह, लल्तेश त्रिवेदी, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, शुभांगी पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) ने सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: अनीता देवी (प्रा0वि0 पनी, नगर क्षेत्र फतेहपुर) – ₹3,500
द्वितीय स्थान: रागिनी देवी (पी0एम0श्री पलिया बुजुर्ग, विकास खंड हथगाम) – ₹2,500
तृतीय स्थान: रामरती (क0वि0 बरौरा, विकास खंड मलवां) – ₹1,500
अन्य 27 रसोइयों को ₹300 का सांत्वना पुरस्कार, यात्रा व्यय ₹350 और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *