संजीत, अनुष्का व वंदना रहे अव्वल

KAUSHAMBI NEWS: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ खेल की गतिविधियां कराई जाती है जिससे ग्रामीण स्तर के बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आ सके। इसी क्रम में सिराथू ब्लॉक के पीएमश्री विद्यालय सौंरई खुर्द में शुक्रवार को बच्चों के बीच दौड़, खो खो, कबड्डी आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दौड़ से शुरू हुआ। जिसमें 50 मीटर की दौड़ में युवराज, 100 मीटर में संजीत व अनुष्का, 200 मित्र में संजीत व वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण बाजपेई व ग्राम प्रधान ने सभी विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर  सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक पवन मिश्र, कल्पराज सिंह, अमित सिंह सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *