ताज मल्लहन में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों से सीधा संवाद

गाँव की समस्या, गाँव मे ही समाधान: जिलाधिकारी
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के ताज मल्लहन गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान के अन्तर्गत चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गॉव तक आने वाली संपर्क मार्ग की नवीनीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने पर अधिशासी अभिंयता, लो.नि.वि. ने बताया कि नवीनीकरण का कार्य मार्च-2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम के अन्दर सड़क के कार्य के लिए टेण्डर हो गया है, मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, राशन, पुष्टाहार मिलने एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्हांने ए.आर. को-आपरेटिव को नियमानुसार पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामवासियो की मॉग पर कहा कि गॉव में खेल का मैदान बनाने का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्राम में स्वयं सहायता समूह की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को और समूह का गठन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने विद्यालय में 19 पैरामीटर के अन्तर्गत कराए गए कार्यों एवं शिक्षा की गुणवत्ता की जॉच भी कराई। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि शेष रह गए 05 बच्चां के अभिभावकों के खातों में भी धनराशि हस्तान्तरण शीघ्र करा दिया जाय। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को कल दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को कैम्प लगाकर पात्र लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में सहायक अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत फरवरी-2026 तक ग्राम में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया तथा महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ , बीडीओ अखिलेश दूबे , सीडीपीओ ज्ञानमती , एडीओ समाज कल्याण उमेश प्रताप सिंह , सचिव ताज मोहम्मद , आफताब आलम ,विकास शर्मा, रमेश सोनकर,सुरेश चन्द्र मौर्य, सोहनलाल,अजय सिंह,अमित सत्येंद्र सिंह अनिल चौधरी आदि लोग  अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *