नगर निगम मुख्यालय पर लखनऊ व्यापार मण्डल का शनिवार को प्रदर्शन

LUCKNOW NEWS: लखनऊ व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र चेयमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल महामंत्री अनुराग मिश्र रामशंकर राजपूत के साथ महापौर सुषमा खर्कवाल से मुख्यालम नगर-निमग में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने महापौर से मुलाकात की और 18दिसम्बर 2025 के समाचार पत्र के माध्यम से जिसमें जिम, स्पा, कोचिंग, शोरूम, आदि 20 टेªडों को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने का प्रस्तावित है जिसमें महापौर को याद दिलाया कि पिछले वर्ष जब नगर-निगम के द्वारा लाइसेन्स शुल्क लगाने का प्रस्ताव लाया था।
तब सांसद राजनाथ सिंह एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद प्रस्ताव वापस लिया गया था और 13 सितम्बर, 2024 को नगर निगम की कार्यकारिणी में भी पारित किया गया था। व्यापारी एवं व्यापारिक संगठनों को बताया गया था, हमारे कल विरोध के बाद और आज दिनांक 19 दिसम्बर ,2025 के समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में अपर नगर आयुक्त के बयान से लिखा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव सदन से पास ही नहीं हुआ है। जिस पर महापौर ने अपने अधिकारियों को बुलाया और पूंछा जो नगर निगम की कार्यकारिणी में पारित किया जाता है उसे क्या हटा दिया जाता है। यह खबर कैसे छपी है।
महापौर से कोई आश्वासन न होने के बाद लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि कल दिनांक 20 दिसम्बर दिन शनिवार को नगर-निगम मुख्यालय लालबाग में प्रातः 12 बजे लखनऊ व्यापार मण्डल का विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *