Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: उ•प्र•स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने गत दिनो लम्बा ध्यानाकर्षक आन्दोलन करने के बाद कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर पुनः प्रदेश सरकार व शासन तथा नगर विकास विभाग को पत्राचार भेज कर समय रहते दि•15 जनवरी 2026 तक समाधान कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही महासंघ अपनी समस्त ईकाइयो को आदेशित भी किया कि यदि प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग समय रहते महासंघ के 10 सूत्रीय मांग पत्र व प्रमुख रूप से तीन बिन्दु अकेन्द्रियत सेवा नियमावली,वर्ष 2001 तक कार्यरत सविंदा,दैनिक वेतन,वर्क चार्ज के कर्मचारियो को दि•24 फरवरी2016 को जारी विनियमतीकरण के आदेश का प्रभावी किया जाना,तथा तदर्थ/ धारा 108 पर कार्यरत कर्मचारियो को विनियमतीकरण किए जाने हेतु कार्मिक विभाग के द्वारा जारी आदेश दि•16 दिसम्बर 2021 को नगर विकास अंगीकृत कर जारी किया जाना,जिन पर गत दि•7 नवम्बर 25 को सचिव नगर विकास की सहमत पर स्थगित आन्दोलन को पुनः किए जाने के निर्णय पर तैयार रहने को कहा गया है। महासंघ ने पुनः एक बार फिर मंत्री नगर विकास व प्रमुख सचिव /सचिव नगर विकास आदि को पत्र प्रेषित कर समय रहते लम्बित समस्याओ के समाधान हेतु बैठक/ निर्णय लिए जाने का अनुरोध किया गया,अन्यथा कि स्थित में महासंघ प्रदेश व्यापी आन्दोलन करने हेतु वाध्य होगा।