Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: शंकर विला स्ट्राइकर्स ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए प्रयागराज सिंधी प्रीमियर लीग (पीएसपीएल) के अंतिम चार में जगह बना ली है। इसके अलावा बजरंग फिनिक्स और मलंग सुपरकिंग्स की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची है। डीएसए मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मैच में दीपाशा और गुरनानीस ने 10 ओवर में 42 रन (मोहित माधवानी 12, आशीष 3/08, तरुण चंदानी 3/09, विपिन खत्री 2/12) बनाए। जवाब में मलंग सुपरकिंग्स ने 5.3 ओवर में दो विकेट पर 44 रन (योगेश लखमानी 18, मनीष मदनानी 14 नाबाद, विवेक मध्यान 1/22) बना लिए। शंकर विला स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 85 रन (गौरव मध्यान 55 रिटायर्ड, विनय लखमानी 12, विकास मध्यान 2/29) बनाकर एसपीवीआरन को 10 ओवर में 8 विकेट पर 63 रन (करण कुकरेजा व रोमी चंदानी 15-15, गौरव मध्यान 3/11, विनीत बहरानी 2/09) पर सीमित किया। बजरंग फिनिक्स ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन (शैलेंद्र वाटवानी 27, नीरज जुमनानी 22, वंश मृगवानी 2/12) बनाए। जवाब में कलंदर्स की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन (जयेश बलेचा 16 नाबाद, सौरभ 15 नाबाद, निकुंज मध्यान 13, भरत रोहरा 3/17) पर सीमित किया। इसके अलावा पेपरी एंड मैथ हब अवेंजर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन (नीतेश सुहाला 53 रिटायर्ड, अनिमेष लखमानी 13 नाबाद, मनोज बसंतानी 2/14) बनाए। जवाब में डेंटल जोन सिंध फाइटर्स की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 92 रन (भानु सुहाला 50 रिटायर्ड, मनोज बसंतानी 17, अंकित चंदानी 1/14, अनिमेष लखमानी 1/28) पर सीमित किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।