Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर कौशांबी में डायट प्राचार्य निधि शुक्ला प्राचार्य के मार्गदर्शन में शिक्षकों का आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण का द्वितीय बैच का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त विकास खंड के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों से 20-20 शिक्षकों को दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के शिक्षण के दौरान आ रही चुनौतियां जैसे बच्चों को विज्ञान ,गणित, हिंदी भाषा अंग्रेजी भाषा व पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों के अधिगम स्तर को प्राप्त करने में आ रही कठिनाई और चुनौतियों का समाधान करने की गतिविधिया बताई गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मोहम्मद रेहान जिला बाल कल्याण बोर्ड कौशांबी के सदस्य ने बाल कल्याण की योजनाओं के बारे में शिक्षकों का अवगत कराया , विज्ञान विषय नवाचारी शिक्षण विधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता संदीप त्रिपाठी व नरेंद्र कुमार ने अध्यापकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण में रुचि बढ़ाने व नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय स्तर पर आने वाली सैद्धांतिक और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुईं और उसका समाधान किया गया। डायट के समस्त प्रवक्ताओं ने शिक्षकों को प्रत्येक विषय से संबंधित नवीन शिक्षण विधियां के बारे में जानकारी प्रदान की। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया| प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता डॉक्टर देवेश सिंह यादव व शबीह मुस्तफा सहित अन्य प्रवक्तागण उपस्थित रह.