Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: समग्र शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र कौशांबी में ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 20 दिसंबर तक किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समेकित शिक्षा के अंतर्गत लोकटेड ऑगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों व आंगनवाड़ियों को समेकित शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, नवाचारों और व्यवहारिक पक्षों की जानकारी दी गई। जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीडीपीओ सतीश चंद्र, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश कुमार पांडेय, संदर्भदाता आशुतोष श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार,अभिषेक सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व विशेष प्रशिक्षकों ने जानकारी प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, समावेशी शिक्षा व ऑगनवाड़ी केंद्रों के शैक्षिक सुदृढ़ीकरण से संबंधित बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया गया।