पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को थाना खागा पुलिस ने किया गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 446/2025 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र तिलकधारी निवासी नरवा संग्रामपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 19 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सतनरैनी मोड़ बहद ग्राम खासमऊ थाना खागा क्षेत्र से रात्रि करीब 10:30 बजे की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसके विरुद्ध थाना खागा में पूर्व से ही मु0अ0सं0 71/2022 धारा 363/366 भादवि का मामला दर्ज है, जबकि वर्तमान में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी महिचामंदिर, कांस्टेबल अंशुल एवं कांस्टेबल राघवेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *