शराब के नशे में खुले में पड़े रहने से अधेड़ की मौतपरिजनों ने हत्या का लगाया आरोपपुलिस जांच में जुटी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सर्वांगपुर में एक अधेड़ को गांव के बाहर पड़े मिलने की सूचना पर पत्नी पूनम देवीऔर उसकी सास मुल्लो देवी उसे ऑटो से घर लाकर पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया था जहां इलाज के बाद  हालत बिगड़ने पर बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक मौत हो गई परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गांव सर्वांगपुर निवासी मनोज 45 वर्षीय पुत्र सट्टले नशे का आदी था शुक्रवार को सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक ट्यूबवेल के पास पड़े होने की सूचना मिली थी मां और पत्नी ऑटो से बैठाकर घर लाई और पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए एंबुलेंस से मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया रात भर ठंड में पड़े रहने के चलते हालत नाजुक थी डॉक्टरों की सलाह पर बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजन जबरन जहरीला पदार्थ पिला देने से मौत हो जाने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह के अनुसार मृतक नशा का आदी था जिसके चलते शराब पीकर ठंड में पड़े रहने से मौत हो जाना लगता है जांच कराई जा रही है। अपने पीछे पत्नी और एकमात्र पुत्री को छोड़ गया है। पत्नी के सामने जीवन यापन और पुत्री के विवाह का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *